970*90
768
468
mobile

इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ाने की है हमारी योजना : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Opportunity India Desk
Opportunity India Desk Feb 01 2024 - 5 min read
इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ाने की है हमारी योजना : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
हम कौशल विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया है। विश्वकर्मा योजना के जरिये कौशल विकास के लिए काम कर रहे हैं। हम युवा क्षमता विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। महिला उद्यमिता पर हमने पूरा जोर दिया गया है। महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 पेश करते हुए बताया कि वर्ष 2024 में हमारी योजना इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ाने की है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की हमारी योजना है। हम 300 यूनिट बिजली हर महीने मुफ्त देंगे। एक करोड़ घरों को सोलर देंगे। पीएम मोदी ने 'जय अनुसंधान' का नारा दिया है। तिलहन के अनुसंधान और दुग्ध विकास के लिए हमारी योजनाएं काम कर रही हैं। हम युवा शक्ति प्रौद्योगिकी की योजना बनाने पर काम कर रहे हैं।

महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी

हम कौशल विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। एक करोड़ से ज्यादा युवाओं को प्रशिक्षण दिया है। विश्वकर्मा योजना के जरिये कौशल विकास के लिए काम कर रहे हैं। हम युवा क्षमता विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। महिला उद्यमिता पर हमने पूरा जोर दिया गया है। महिलाओं की उद्यमशीलता 28 प्रतिशत बढ़ी है। लखपति दीदी योजना से एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं और अन्य महिलाओं के लिए वे प्रेरणा बन गई हैं। इस योजना के तहत आज वे आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। अब तीन करोड़ और लखपति दीदी तैयार करने की हमारी योजना है। स्किल इंडिया में 1.4 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। हम तीन तलाक पर कानून लेकर आए। सबके लिए बिजली पानी मुहैया किया गया है। बीते 10 वर्षों में अर्थव्यवस्था ने काफी विकास किया है। इन वर्षों में लोगों की आमदनी बढ़ी है। डिजिटल ढांचे के विकास पर भी हमारा जोर रहा है। हमारा जोर आधारभूत ढांचे के विकास पर है। तीन तलाक पर कड़े कानून लाए गए। प्रत्येक भारतीय की आकांक्षा पूरी होगी।

लघु उद्योगों को आगे भी मिलेगा बढ़ावा

हम लघु उद्योगों को बढ़ावा दे रहे हैं। किसानों की आय बढ़ाने की कोशिश होगी। कृषि खाद्य प्रसंस्करण में भी काफी काम हुआ है। मत्स्य उत्पादन दोगुना हुआ है। पीएम मत्स्य योजना को आगे बढ़ाया जा रहा है। इकोनाॅमिक काॅरिडोर को दुनिया याद रखेगी। इकोनाॅमिक काॅरिडोर भविष्य में और मजबूत होगा। 'आयुष्मान भारत' योजना से लोगों को काफी लाभ हुआ है। हम आकांक्षी जिलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। भारत विश्व शक्ति बन रहा है। पीएम आवास योजना के तहत दो करोड़ और आवास को अगले पांच वर्षों में पूरा किया जाएगा। रेगुलेटरी सिस्टम को पूरा किया जाएगा।

3000 नए आईटीआई तैयार किए गए

वित्त मंत्री ने कहा कि विश्व मंचों पर हमारे खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं के लिए 3000 नए आईटीआई तैयार किए गए हैं। उच्च शिक्षा में नामांकन कराने वाली छात्राओं की संख्या बढ़ी है। मेडिकल काॅलेजों में सुविधाएं बढ़ी हैं। चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना के लिए हम और काम करेंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा नौजवान डाॅक्टर बनकर जरूरतमंदों की सेवा कर सकें। 'आयुष्मान भारत' योजना से लोगों को काफी लाभ हुआ है। सर्वाइकल कैंसर के लिए टीकाकरण किया जाएगा। सर्वाइकल कैंसर को रोकने की हमारी योजना है। नौ से 14 साल की बच्चियों को मुफ्त टीका दिए जाएंगे।

आयकरदाताओं को नहीं मिली नई राहत

जुलाई में बजट में विकसित भारत 75 हजार करोड़ के ब्याज मुक्त कर्ज का प्रावधान किया गया है। जनसंख्या रोकने के लिए भी कमेटी बनेगी। इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाएगा। इस बार आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं। आयकरदाताओं को कोई नई राहत नहीं। अंतरिम बजट में बड़े ऐलान से हमने परहेज किया है। हालांकि, संसद में बजट पेश होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह आश्वासन दिलाया था कि चुनाव से पहले का यह अंतरिम बजट सभी वर्गों के लिए बेहतर होगा। यह बजट सबके लिए अच्छा होगा, कारगर होगा। संपूर्ण विकास होगा। खासकर मध्य वर्ग का बजट पर विशेष ध्यान होगा। विशेषज्ञों का मानना है कि बजट पर होने वाले खर्चों के बावजूद आयकर में कोई बदलाव न किया जाना भी करदाताओं के लिए बडी उपलब्धि मानी जानी चाहिए।

यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार की योजना

तीन रेल काॅरिडोर शुरू किए जाएंगे। यात्री ट्रेनों के परिचालन में सुधार की योजना है। पीएम गतिशक्ति योजना के तहत काम होगा। हवाई अड्डों की संख्या बढ़कर 149 हो गई है। पर्यटन क्षेत्र में विदेशी निवेशी को प्रोत्साहन दिया जाएगा। हम वर्ष 2014 के पहले वाली स्थिति से बाहर निकल चुके हैं। हमारे संकल्पों ने हमें आगे बढ़ाया है। वर्ष 2014 से 2023 तक विकसित भारत के नए संकल्प के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं। आर्थिक प्रबंध से सतत देश का विकास हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर हम 11 प्रतिशत की अतिरिक्त राशि खर्च करेंगे।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार सुबह 11 बजे लोकसभा में बजट 2024 पेश किया। अपने भाषण की शुरुआत वित्तमंत्री ने बीते वर्ष के अपने कामकाज के बारे में विस्तार से बताते हुए किया। उन्होंने कहा कि बीते 10 वर्षों में हमारा ध्यान अर्थव्यवस्था के सुधार पर रहा है। हम सर्वांगीण विकास का संकल्प लेकर चल रहे हैं। हमने आम लोगों के विकास के लिए काम किया है। जीएसटी से एक राष्ट्र, एक बाजार को बल मिला है। विकसित भारत का सपना पूरा करने के लिए हमने काम किया है। तय समय पर सभी प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। जी-20 का सफल आयोजन किया गया। महिला विकास पर सरकार का फोकस है।

निष्कर्ष : यह बजट कई क्षेत्रों में विकास और सुधार के लक्ष्यों को मजबूती से बताता है। इसमें आईआईटी के शिक्षा क्षेत्र में नई योजनाएं, उच्च शिक्षा में नामांकन में वृद्धि, तीन तलाक पर कड़े कानून, महिला उद्यमिता को बढ़ावा, बिजली और पानी की उपलब्धता, लघु उद्योगों के लिए समर्थन, और सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने की योजनाएं शामिल हैं। इस बजट के माध्यम से सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास और समृद्धि की दिशा में कई कदम उठाए हैं, जैसे कि युवाओं के लिए आईआईटी की तैयारी, स्किल डेवलपमेंट, महिलाओं के लिए उद्यमिता को बढ़ावा देना, सौर ऊर्जा और इलेक्ट्रिक वाहनों को प्रोत्साहित करना। इसके अलावा, बजट में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कदम उठाने की योजना और इंफ्रास्ट्रक्चर पर अतिरिक्त निवेश का भी उल्लेख है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities
Entrepreneur Magazine

For hassle free instant subscription, just give your number and email id and our customer care agent will get in touch with you

or Click here to Subscribe Online

Newsletter Signup

Share your email address to get latest update from the industry