970*90
768
468
mobile

एडिडास ने प्लास्टिक कचरा खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई

Sanjeev Kumar Jha
Sanjeev Kumar Jha Jun 07 2022 - 3 min read
एडिडास ने प्लास्टिक कचरा खत्म करने की प्रतिबद्धता दोहराई
कंपनी ने रन फॉर ओशंस अभियान के तहत पिछले दिनों मुंबई में एक दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया। पिछले पांच वर्षों से आयोजित हो रहे इस सालाना कार्यक्रम का उद्देश्य समुद्र को प्लास्टिक के कचरे से मुक्त करना है, ताकि सकल पर्यावरण को भारी नुकसान से बचाया जा सके।

एडिडास इंडिया ने मुंबई में ब्रांड के सस्टेनेबिलिटी कैंपेन यानी स्थायित्व अभियान रन फॉर द ओशंस (आरएफटीओ) के पांचवें संस्करण के लिए 1500 से अधिक स्थानीय उत्साही धावकों को एकजुट किया। एडिडास इंडिया की टीम में अनुषा दांडेकर, सैयामी खेर, करणवीर बोहरा, तीजे सिद्धू, आदित्य सील, आकाश गौरव और अंगद बेदी सहित कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इस दौड़ में मुंबई के वर्सोवा बीच के आसपास तीन किलोमीटर का एक चक्कर शामिल था।

दौड़ के बाद धावकों ने वर्सोवा बीच पर समुद्र तट की सफाई अभियान में हिस्सा लिया। एडिडास ने रंटैस्टिक मोबाइल एप के माध्यम से प्रतिभागियों द्वारा रिकॉर्ड किए गए प्रत्येक 10 मिनट की दौड़ के लिए समुद्र तटों और दूरदराज के द्वीपों से एक प्लास्टिक की बोतल के बराबर वजन को साफ करने की शपथ ली थी। इसके तहत कंपनी ने इस वर्ष अधिकतम 250,000 किग्रा वजन साफ करने का लक्ष्य रखा है।

वैसे तो आरएफटीओ एक वैश्विक आंदोलन है, पर भारत में एडिडास ने अफरोज शाह, यूएन चौंपियन ऑफ अर्थ 2016 के साथ जुड़कर इस आंदोलन को गति दी है। एडिडास इंडिया वर्ष 2018 से समुद्र तटों और महासागरों से प्लास्टिक को हटाने के प्रयास में अफरोज शाह का समर्थन कर रही है। उनकी उद्देश्यपूर्ण पहल ने महासागरों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दृष्टि के साथ स्थानीय लोगों में भारी जागरूकता और सकारात्मक प्रभाव पैदा किया है, और यह असर भारत समेत दुनियाभर में देखा जा रहा है। सबसे सफल पहल में मैंग्रोव का संरक्षण, इधर-उधर बिखरे कूड़े को रोकने के लिए ग्राउंड एक्शन वर्कशॉप चलाना और प्लास्टिक कचरे के को बाकी कचरे से अलग रखने को बढ़ावा देना शामिल है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि कंपनी के इन प्रयासों ने एक सर्कुलर इकोनॉमी की विचारधारा को अपनाने और उस पर कार्य करने को प्रोत्साहित किया।

इस साल के आरएफटीओ, 2022 में एक अभिनव इंटरैक्टिव शिक्षा कार्यक्रम जैसी कई आकर्षक विशेषताएं थीं, जो बताती हैं कि समुद्री जीवन को प्लास्टिक प्रदूषण से बचाने की तत्काल आवश्यकता क्यों है। कार्यक्रम का समापन सभी धावकों को विशेष आरएफटीओ पदक से सम्मानित करने के साथ हुआ। इनमें वर्सोवा तट से साफ रेत की एक निश्चित मात्रा दी गई थी। एडिडास इंडिया के वरिष्ठ निदेशक सुनील गुप्ता ने इस मिशन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि एडिडास में स्थायित्व के लिए हमारी प्रतिबद्धता इस बात में निहित है कि हम कैसे व्यापार करते हैं। रन फॉर द ओशंस प्लास्टिक कचरे को समाप्त करने में मदद करने के लिए इस प्रतिबद्धता में सबसे आगे है।

इस पहल की शुरुआत के बाद से एडिडास ने समुद्र तटों से हासिल प्लास्टिक के साथ पांच करोड़ जोड़ी से अधिक जूते और अकेले 2021 में 1.8 करोड़ के करीब जोड़ी बनाए हैं। यह अभियान वर्तमान में अपने पांचवें वर्ष में चल रहा है। यह अभियान एक अधिक स्थायी दुनिया बनाने और समुदायों को एक साथ लाने के लिए ब्रांड की प्रतिबद्धता को दर्शाता है, क्योंकि स्थायित्व एक टीम के रूप में काम करने से आती है। एडिडास पर्यावरण संगठन वर्ष 2015 से पार्ले ऑफ द ओशंस के साथ सहयोग कर रहा है ताकि कचरे की रोकथाम पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। इनमें समुद्र तटों, तटीय क्षेत्रों और महासागरों से हासिल प्लास्टिक कचरा शामिल है।

खेल के सामान निर्माता तकनीकी रूप से उन्नत रिसाइक्लिंग प्रक्रिया के माध्यम से एकत्रित प्लास्टिक का उपयोग जूते के ऊपरी भाग और परिधान के लिए यार्न उत्पादन में कर रहे हैं। इन वर्षों में ब्रांड की प्रोडक्ट चेन का धीरे-धीरे विस्तार हुआ है। हाल के वर्षों में कंपनी ने जूते और फुटबॉल जर्सी से लेकर स्विमवियर, अन्य खेल परिधान और संबंधित क्षेत्रों में कदम रखा है। इसके अलावा एडिडास हर वर्ष अपनी संपूर्ण प्रोडक्ट चेन में रिसाइकिल सामग्री के अनुपात को बढ़ाने पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है। इसका लक्ष्य 2024 के बाद से केवल रिसाइकिल किए हुए पॉलिएस्टर का उपयोग करना है।

उल्लेखनीय है कि एडिडास स्पोर्ट्स इंडस्ट्री में वैश्विक स्तर पर अग्रणी है। कंपनी का मुख्यालय जर्मनी में है और इसने दुनियाभर में 61,000 से अधिक लोगों को रोजगार दिया है। पिछले वर्ष कंपनी ने 2,120 करोेड़ यूरो यानी लगभग 1,75,960 करोड़ रुपये मूल्य की बिक्री की है।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities
Entrepreneur Magazine

For hassle free instant subscription, just give your number and email id and our customer care agent will get in touch with you

or Click here to Subscribe Online

You May Also like

Newsletter Signup

Share your email address to get latest update from the industry