970*90
768
468
mobile

फ्रैंचाइजिंग बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये बातें

Sneha Santra
Sneha Santra Dec 04 2018 - 3 min read
फ्रैंचाइजिंग बिजनेस शुरू करने से पहले जान लें ये बातें
फ्रैंचाइजिंग बिजनेस शुरू करने से पहले इन बातों को ध्यान में रखना जरूरी है।

अगर आप फ्रैंचाइजी बिजनेस में कदम रखने का सोच रहे हैं तो उससे पहले आपको इसके बारे में पूरी और सही जानकारी होना जरूरी है। आइए जानते हैं फ्रैंचाइजी बिजनेस के बारे में-

स्थान

फ्रैंचाइजी व्यवसाय शुरू करते समय सबसे जरूरी है उसके लिए जगह ढूंढना। गलत स्थान चुनने की एक गलती आपको नुकसान पहुंचा सकती हैं।

ब्रेक-ईवन

ब्रेक-ईवन एक ऐसा समय माना जाता है, जहां फ्रैंचाइज बिजनेस एक ऐसे प्वाइंट पर आ जाता है जहां इंवेस्टमेंट को बैलेंस करने के लिए पर्याप्त राशि होती है।

कंपनी की यूनिट्स

इन्हें कंपनी के स्वामित्व वाले स्थानों के रूप में भी जाना जाता है, इन यूनिट्स का संचालन फ्रैंचाइज़ी नहीं बल्कि पैरेंट कंपनी करती है।

डिसक्लोज़र डॉक्यूमेंट्स

ये ऐसे डॉक्यूमेंट्स होते हैं, जिसमें फ्रैंचाइज़ी के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होती हैं।

मूल्यांकन

फ्रैंचाइज डील साइन करने से पहले उसका मूल्यांकन करना बहुत जरूरी है। लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि क्या फ्रैंचाइज कॉन्सेप्ट उनकी जरूरतों से मेल खाता है या नहीं। मूल्यांकन डिस्कोलजर पीरियड के अंदर ही कर लेना चाहिए।

फ्रैंचाइज शुल्क

ये फ्रैंचाइजर को दिया जाने वाला शुल्क है। इसका भुगतान शुरू में ही कर दिया जाता है। इससे आप ब्रांड का नाम और समानता प्रयोग कर सकते हैं। यह एक बार का भुगतान हैं।

विकास

किसी भी फ्रैंचाइजी कंपनी का मूल्यांकन करते समय, फ्रैंचाइज़ी की विकास दर पर विचार करना जरूरी है क्योंकि यह संभावित जोखिम कारकों से संबंधित है जो भविष्य में हो सकते हैं।

हाथ मिलाना

फ्रैंचाइजी बनने का सबसे बड़ा फायदा यह हैं कि फ्रैंचाइज़र आपको समर्थन और मार्गदर्शन देता है। शुरुआती सेटअप चरणों से संचालन तक, फ्रैंचाइजी को बिजनेस मैनेज करने का सही तरीका सिखाया जाता है।

स्थिरता

फ्रैंचाइज़र के लिए स्थिरता या समानता जरूरी है। निरंतरता बनाए रखने के लिए पूरे फ्रैंचाइजी नेटवर्क में समानता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

ज्वाइंट वेंचर पार्टनरशिप

संयुक्त साझेदारी एक प्रकार का समझौता है जो दो कंपनियां लागत, जोखिम और पुरस्कार साझा करके आपसी लाभ के लिए मिलकर काम करती हैं।

कियोस्क

कियोस्क छोटी पोर्टेबल गाड़ियां हैं। फ्रैंचाइजी में शामिल होने का सपना देखने वालों के लिए यह एकदम सही फ्रैंचाइजी अवसर हैं लेकिन पूंजी की कमी के कारण बाधित हैं।

मास्टर फ्रैंचाइज़ी

मास्टर फ्रैंचाइज़ी समझौता एक फ्रैंचाइज कॉन्ट्रैक्ट है, जहां फ्रैंचाइज़र फ्रैंचाइजी को एक क्षेत्र में फ्रैंचाइजी गतिविधियों के नियंत्रण की अनुमति देता है।

कुल मूल्य

नेट वर्थ किसी के कुल मूल्य या संपत्तियों की गणना है। कई फ्रैंचाइज़ी ब्रांडों को भावी फ्रैंचाइजी के लिए न्यूनतम पूंजी के अतिरिक्त न्यूनतम मूल्य की भी आवश्यकता होती है।

ओपनिंग

फ्रैंचाइजी की ओपनिंग के दौरान फ्रैंचाइज़र और फ्रैंचाइजी के पास निभाने के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्हें एक साथ मिलकर काम करना होगा और सामान्य उद्देश्य प्राप्त करने की कोशिश करनी होगी ।

पेमेंट

शुरुआती फ्रैंचाइज़ी फीस के अलावा, एक फ्रैंचाइजी को अपने फ्रैंचाइज़र को नियमित भुगतान करना पड़ता है। इस भुगतान को रॉयल्टी भी कहा जाता है, जहां फ्रैंचाइज़ी अपनी अर्जित आमदनी का प्रतिशत चुकाता है।

सवाल

अपनी जरूरतों और इच्छाओं से मेल खाने वाले सर्वोत्तम फ्रैंचाइजी को खोजने के लिए अपने आप से और अपने भावी फ्रैंचाइजी से सवाल पूछें।

रिलेशनशिप

फ्रैंचाइज़र फ्रैंचाइज़ी रिलेशनशिप किसी फ्रैंचाइजी सिस्टम की बैक-बोन होती है। अपनी फ्रैंचाइजी प्रणाली को सफल बनाने के लिए मैत्रीपूर्ण संबंध होना जरूरी है।

सप्लायर

एक सप्लायर फ्रैंचाइजी को सेवा या उत्पाद प्रदान कराता है। फ्रैंचाइज़र अक्सर एक अच्छा सप्लायर रिलेशन स्थापित करते हैं जिसमें व्यक्तिगत फ्रैंचाइजी डिस्काउंट का लाभ मिलता हैं।

ट्रेडमार्क

आपका ट्रेडमार्क आपकी फ्रैंचाइजी प्रणाली में आवश्यक संपत्तियों का प्रतिनिधित्व करता है। फ्रैंचाइज़र के रूप में, आपका पूरा सिस्टम आपके ट्रेडमार्क और ब्रांड के साथ बढ़ता है।

विशिष्टता

सबसे अलग या विशेष होना न केवल संभावित फ्रैंचाइजी को आकर्षित करता है बल्कि संभावित निवेशकों को भी आकर्षित करता है। यह उन्हें चित्रित करता है कि ब्रांड के पास खुद के ग्राहक हैं।

मान्यकरण

फ्रैंचाइजी खरीदने समय यह एक मेहनत का काम है। इसमें भावी फ्रैंचाइजी मौजूदा फ्रैंचाइजी मालिकों से फ्रैंचाइजी के गुणों के बारे में जानकारी लेने के लिए संपर्क करती है।

धन

यदि फ्रैंचाइज़र लाभ या नेट वेल्थ बताने में सक्षम नहीं है तो सम्भावित फ्रैंचाइज़ी को इस बात को आगे बढ़ाने में कोई दिल्चस्पी नहीं होगी।

युवा फ्रैंचाइजीज

आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में युवा फ्रैंचाइजी की भागीदारी महत्वपूर्ण है। दृढ़ता, ऊर्जा, महत्वाकांक्षा, और रचनात्मकता एक छोटी फ्रैंचाइजी को सफल बनाता है।

शून्य रॉयल्टी

इस रॉयल्टी समझौते में, फ्रैंचाइज़र फ्रैंचाइजी से कोई रॉयल्टी शुल्क नहीं लेते हैं। फ्रैंचाइज़र विशेष रूप से फ्रैंचाइजी के उत्पादों की बिक्री से पैसा कमाते हैं |

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities
Entrepreneur Magazine

For hassle free instant subscription, just give your number and email id and our customer care agent will get in touch with you

or Click here to Subscribe Online

Newsletter Signup

Share your email address to get latest update from the industry