970*90
768
468
mobile

महिलाओं के पर्सनल हाइजीन क्षेत्र को मजबूती दे रहा यशराम

Nitika Ahluwalia
Nitika Ahluwalia Aug 17 2022 - 5 min read
महिलाओं के पर्सनल हाइजीन क्षेत्र को मजबूती दे रहा यशराम
यशराम लाइफस्टाइल महिलाओं को उन मुश्किल दिनों में पहने जाने वाले इनरवेयर मुहैया कराती है, ताकि वह अपने आपको स्वस्थ महसूस कर सके।

महिलाओं के उन मुश्किल दिनों को आसान बनाने के लिए मार्केट में 'पीरियड पैंटी' को लाया गया है। हालांकि अभी तक बहुत कम महिलाएं ही इसके बारे में जानती हैं। यह  महिलाओं के लिए बनाई गई एक ऐसी वियर है, जो पीरियड के दौरान पैड, टैम्पोन और मेंस्ट्रुअल कप की तरह काम करती है। इसे महिलाएं पीरियड के दौरान पहनकर काफी आरामदायक महसूस करती हैं। कई कंपनिया ऐसी हैं जो पीरियड के समय पहने जाने वाले गारमेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। ऐसे उत्पाद महिलाओं के स्वास्थ के लिए अच्छे माने जा रहे है।

यशराम लाइफस्टाइल एक ऐसी कंपनी है जो महिलाओं को पीरियड के समय पहने जाने वाले इनरवियर  मुहैया कराती है। ताकि महिलाए अपने आपको स्वस्थ महसूस कर सके। रिटेल अपैरल और फैशन ब्रांड लोगों के सामने आने वाली वास्तविक जीवन की कमजोरियों को हल करने की इच्छा रखता है। इस कंपनी का इनोवेशन लोगों के जीवन में बदलाव लाने की इच्छा से उपजा है।

मेड इन इंडिया ब्रांड अब घरेलू बाजार में मजबूती से पैर जमाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विस्तार कर रहा है। यशराम हाउस में तीन ब्रांड शामिल है। पहला मॉर्फ मैटरनिटी दूसरा आदिरा और तीसरा प्रिस्टाइन लाइफ है।

यशराम ब्रांड्स

1.मॉर्फ मैटरनिटी- महिला से मां बनने के सफर में मॉर्फ मैटरनिटी ने एक विशेष स्थान लिया है। इसमें फीडिंग कुर्ता, लीक प्रूफ नर्सिंग ब्रा और मैटरनिटी हाइजीन पैंटी जैसे कई उत्पाद शामिल है।

2.आदिरा- आदिरा में कंपनी का मिशन महिलाओं और लड़कियों की सभी अंतरंग और व्यावहारिक जरूरतों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन बनना है। कंपनी उस स्टाइलिश, किफायती और इनोवेटिव उत्पाद लाने की दिशा में प्रयास करती हैं जो आरामदायक और व्यावहारिक हों। इसमें पीरियड पैंटी, स्टार्टर ब्रा एंड कैमी, लीक प्रूफ पैंटी, पजामा, अंडर शोर्ट अन्य शामिल है।

3.प्रिस्टिन लाइफ- भारत में 50 मिलियन से ज्यादा लोग इनकॉन्टीनेंस की समस्या से पीड़ित हैं। एडल्ट डायपर आत्मविश्वास को कम करते हैं। प्रिस्टिन लाइफ पुरुषों और महिलाओं के लिए अंडरवियर की एक श्रृंखला है जो उन्हें अपने जीवन में अच्छा महसूस कराने में मदद करते है। इन्हे हम वॉश करके दोबारा पहन सकते है।

यशराम की संस्थापक दीपा कुमार अपने अनुभव के आधार पर उत्पाद की क्वालिटी को बढ़ाने में अपना योगदान देती है। मानव शरीर के लिए आरामदायक कपड़े बनाने के अलावा, यशराम की टीम अपने सामाजिक प्रोजेक्ट हाउ टू टेल योर चाइल्ड के बारे में भी भावुक है। यह एक वैश्विक ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है जो माता-पिता और प्रशिक्षकों को बच्चों के साथ बातचीत करने में सक्षम बनाता है, जो पूरी तरह से बच्चों को सकारात्मक तरीके से अपने शरीर में आत्मविश्वास लाने में मदद करता है।

यशराम बाजार में कुछ बेहतरीन इनोवेशन पेश करता है, जिसमें पीरियड पैंटी का पेटेंट भी शामिल है। लडकियों के लिए ब्रा, पुरुषों के लिए इनकॉन्टीनेंस अंडरवियर, टीनएज ब्रा, पुरुषों के लिए इनकॉन्टीनेंस अंडरवियर ,लीक प्रूफ नर्सिंग ब्रा जिसने उपभोक्ताओं की सराहना को जीता है। यह कंपनी प्रति महिने 50000 पीस बनाती है। ऑफलाइन रिटेल आउटलेट्स और ऑनलाइन मार्केटप्लेस के माध्यम से एक महीने में 10000 से अधिक ऑर्डर मिलते है।

बिजनेस की शुरूआत कैसे हुई

यशराम ने महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने के लिए एक छोटे उद्यम के रूप में अपने व्यवसाय को शुरू किया जो आज 7.4 करोड़ रुपये के वार्षिक आवर्ती राजस्व (एआरआर) के साथ एक व्यवसाय है। वह विभिन्न विभागों में 30 से अधिक पुरुषों और महिलाओं को रोजगार देता है। इसका मैन्युफैक्चरिंग डिवीजन छोटे समुदायों और टाउनशिप की महिलाओं को प्रशिक्षित करता है और उन्हें काम पर रखता है जिससे सभी क्षेत्रों में अधिक रोजगार पैदा करने में मदद मिलती है।

यशराम की संस्थापक  दीपा कुमार ने महिलाओं के इनरवेयर पर बात करते हुए बताया की महिलाओं के लिए इनरवेयर एसेंशियल बहुत ही ज्यादा जरूरी है। हमने इनरवेयर बनाने का व्यवसाय आज से 12 साल पहले शुरू किया था। हम महिलाओं और टीनएजर के लिए 3 ब्राड्स को लेकर आए मॉर्फ मैटरनिटी, आदिरा और प्रिस्टाइन लाइफ, जो की एक कम्फर्ट जोन देता है। हमारे पास आउटर वियर और इनरवियर की बहुत सारी रेंज है और प्रेगनेंनसी से पहले और बाद में पहने जाने वाले कपड़े भी है।

हम इनरवियर मैन्युफैक्चरर है

हमारे इनरवियर की मैन्युफैक्चरिंग इनहाउस होती है। हम एक डाटा डिज़ाइन कॉन्सेप्ट लेकर आए हैं। हम अपने प्रोडक्ट को डिज़ाइन करते है फिर उसकी आरएंडडी करते है। हमारे पास 50 हजार पीस बनाने की क्षमता है और हमारे 40 वर्कर्स है जो इस काम को करते है।

शुरुआती दिनों की कारोबारी चुनौतियां क्या है

हर दिन जीवन हर किसी के लिए चुनौती है इसलिए यह हमारे जीवन का एक हिस्सा है। कोई भी पीरियड्स के बारे में बात नहीं करता है इसलिए यह एक बड़ी चुनौती है। नए चीजों के आने के साथ –साथ दुनिया में भी बदलाव आ रहा है और आज के समय में हर कोई खुलकर बोलता है।

लोग महिलाओं की जरूरतों के बारे में पूरी तरह से बात नहीं करते हैं। महिलाओं की जरूरतों को सिर्फ महिलाएं ही समझ सकती हैं। शरीर में उम्र के हिसाब से बदलाव होते हैं और लोग इनरवियर को हमेशा पहनते है।

आप अपने स्पार्धियों से कैसे अलग है

बड़ा लाभ यह है कि हम बाजार में है। हम देश में पहले ऐसे है जिसने 12 साल पहले फिडिंग कुर्ता बनाया था। यह एक बड़ी कैटेगरी है। सबसे पहले हमने 2009 में पीरियड पैंटी बनाई। कॉम्पिटिशन हमेशा रहता है और इसकी वजह से ही हम यूनिक चीजों को लेकर आते है।

प्रोडक्ट की खासियत क्या है

हमने लड़कियों और महिलाओं की जरूरत को समझें और हम एक ऐसा उत्पाद लाते हैं जो जीवन भर हमारी मदद करता है।

इस सेक्टर में कदम रखने वाली कंपनियों को आप क्या करने की सलाह देंगे

किसी भी बिजनेस को खोलने के लिए आपके अंदर एक रुचि होनी चाहिए और उस चीज में होनी चाहिए जिससे आपको मोटिवेशन मिलता हो। अगर आपके  पास अच्छे आईडिया है, तो उनसे जुडे और अपने व्यवसाय में शामिल करें। बिजनेस के शुरूआती दौर में चाहे कितनी भी कठिनाइयां आजाए आपको अपना व्यवसाय कभी एकदम से बंद नही करना चाहिए।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities
Entrepreneur Magazine

For hassle free instant subscription, just give your number and email id and our customer care agent will get in touch with you

or Click here to Subscribe Online

Newsletter Signup

Share your email address to get latest update from the industry