970*90
768
468
mobile

वनएमवनबी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘डिजिटल नागरिक कैंपेन’ लॉन्च किया

Opportunity India Desk
Opportunity India Desk Mar 07 2023 - 3 min read
वनएमवनबी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘डिजिटल नागरिक कैंपेन’ लॉन्च किया
‘ डिजिटल नागरिक’ सोशल मीडिया कैंपेन है जिसका उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देना और इसके माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है।

वनएमवनबी ((वन मिलियन फॉर वन बिलियन) ने महिलाओं की सुरक्षा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘डिजिटल नागरिक’ कैंपेन लॉन्च किया। इस कैंपेन को आगे बढ़ाने के लिए वनएमवनबी ने मेटा प्लेटफॉर्म इंक के साथ साझेदारी की हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का थीम "डिजिटऑल" हैं:-  वनएमवनबी शिक्षकों के साथ विभिन्न विषयों पर ऑनलाइन संवाद और पैनल की मेजबानी कर रहा है। इसका उद्देश्य डिजिटल क्षेत्र में समानता को आगे बढ़ाना और ऑनलाइन से जुड़ी महिलाओं को सशक्त बनाना है।

सेफर इंटरनेट डे पर शुरू किए गए डिजिटल नागरिक कैंपेन को पूरे भारत की महिलाओं और लड़कियों का भारी सपोर्ट मिला है। डिजिटल नागरिक एक सोशल मीडिया कैंपेन और एक संकल्प है जिसका उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, ट्विटर पर एक पैनल की मेजबानी की जाएगी जो डिजिटल सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देगा। सुरक्षित और समावेशी ऑनलाइन वातावरण को बढ़ावा देने के बारे में चर्चा पर ध्यान केंद्रित करेगा। इन्फ्लुएंसर डिजिटल शिक्षा के महत्व और लड़कियों पर होने वाले ऑनलाइन उत्पीड़न का मुकाबला करने की आवश्यकता पर प्रकाश डालेंगे।

डिजिटल नागरिक कैंपेन का नेतृत्व सीबीएसई के शिक्षक और शैक्षणिक सलाहकार करेंगे। इसे वनएमवनबी द्वारा प्रबंधित किया जाता है। यह कंपनी भारत के भविष्य के लिए तैयार टेक्नोलॉजी वर्कफोर्स को विकसित और गतिशील बनाता है। डिजिटल नागरिक जिम्मेदार डिजिटल नागरिकों का एक समुदाय विकसित करेगा जो अपने डिजिटल अधिकारों और दायित्वों से अवगत होंगे।

वनएमवनबी पहले ही चार  लाख से ज्यादा शिक्षकों और 11 लाख छात्रों को डिजिटल नागरिकता और साइबर सुरक्षा से जोड़ चुका है। इस वर्ष डिजिटल नागरिक के माध्यम से दस लाख से ज्यादा लोगों को जोड़ने की योजना है।

डिजिटल नागरिक - महिलाओं और लड़कियों के लिए एक सुरक्षित साइबर स्पेस बनाने का समय

राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 2019 के बाद से 2021 में साइबर अपराध की घटनाओं की संख्या में 18.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, लेकिन महिलाओं से जुड़े मामलों की संख्या में 28.4 प्रतिशत की दर से बहुत अधिक वृद्धि हुई है। आंकड़ों से पता चलता है कि 2021 में रिपोर्ट की गई 52,974 घटनाओं में से 10,730 घटनाएं या 20.2 प्रतिशत महिलाओं के खिलाफ अपराध के रूप में दर्ज की गईं।

इन अपराधों के बारे में शिकायत दर्ज करने वाले शीर्ष तीन शहरों नई दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई थे, जिनमें से 60 प्रतिशत शिकायतें स्कूल और कॉलेज के छात्रों की थीं। डिजिटल नागरिक कैंपेन महिलाओं के खिलाफ ऑनलाइन उत्पीड़न की व्यापकता के बारे में जागरूकता बढ़ाएगा। महिलाओं और लड़कियों को इससे निपटने के लिए सशक्त बनाने के लिए सुझाव भी देगा।

वनएमवनबी  के संस्थापक मानव सुबोध ने कहा कि लोग टेक्नोलॉजी पर ज्यादा निर्भर रहते है। ऐसी दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक और इंटरनेट प्लेटफॉर्म से संबंधित आपराधिक गतिविधियां बढ़ जाती हैं, जिसमें सबसे पहले महिलाएं आसानी से शिकार बन जाती हैं। ऐसे अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा देने के लिए कानून तक जाना चाहिए।

डिजिटल नागरिक कैंपेन शिक्षकों द्वारा बनाए गए डिजिटल नागरिकता पाठ्यक्रम का हिस्सा है और मेटा द्वारा समर्थित सीबीएसई स्कूलों में वनएमवनबी द्वारा पेश किया गया है। उच्च विद्यालयों में कम उम्र में ही ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में पढ़ाना महत्वपूर्ण है, ताकि आज के युवाओं को जागरूक किया जा सके।

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities
Entrepreneur Magazine

For hassle free instant subscription, just give your number and email id and our customer care agent will get in touch with you

or Click here to Subscribe Online

Newsletter Signup

Share your email address to get latest update from the industry