970*90
768
468
mobile

भारत में अपने व्यापार का विस्तार करने की योजना बना रहा है ये केक ब्रांड

Reetika Bose
Reetika Bose Feb 05 2019 - 3 min read
भारत में अपने व्यापार का विस्तार करने की योजना बना रहा है ये केक ब्रांड
FranGlobal ने 2019 के अंत तक मास्टर एंड रिजनल फ्रैंचाइज़ मॉडल के माध्यम से पैन इंडिया के तहत पांच आउटलेट लॉन्च करने की योजना बनाई है।

फ्रैंचाइज़ इंडिया के इंटरनेशनल सहायता से FranGlobal ऑस्ट्रेलिया के सबसे लोकप्रिय केक ब्रांड 'दि चीज केक शॉप' को भारत लेकर आया है।FranGlobal को भारत में प्रतिनिधित्व अधिकार की आवश्यकता है। द चीजकेक शॉप एक केक की दुकान है जिसमें सबसे ज्यादा चीजी और स्वादिष्ट मीठी चीजें जैसे अमेरिकन बेक्ड, जैमेकन चॉकलेट, स्ट्राबेरी संडे, मिसीसिपी बेक्ड, मार्बल बेक्ड और परंपरागत बेक्ड केक जिसमें वनीला का स्वाद हो और बैल्जियन चॉकलेट और भी बहुत कुछ शामिल हैं। FranGlobal ने 2019 के अंत तक मास्टर एंड रिजनल फ्रैंचाइज़ मॉडल के माध्यम से पैन इंडिया के तहत पांच आउटलेट लॉन्च करने की योजना बनाई है।

द चीज केक शॉप, फ्रैंचाइज़ डेवलपमेंट, के जनरल मैनेजर निक ऐवजेरिनोस ने कहा, 'भारत के बाजार में आकर हम बहुत खुश हैं। हाल ही में हमारे 200 ऑस्ट्रेलियन फ्रैंचाइज़ी में से लगभग आधे फ्रैंचाइज़ी प्रस्थापित होकर ऑस्ट्रेलिया से भारत आ गए हैं। उनके फीडबैक से यह पता चला है कि भारतीय बाजार में हमारे प्रोडक्ट का आकर्षण है जो बहुत ही खुशी देने वाला सकारात्मक माहौल दे रहा है। इन परिणामों से ही प्रेरित होकर हम भारतीय बाजार में अपना विस्तार करने जा रहे हैं। हम विशेष रूप से अपने हाल ही में आए अंडे रहित केक को लेकर काफी उत्साहित हैं जिसकी क्षमता भारतीय बाजार में बहुत अधिक मानी जा रही है। भारत में मीठे के तौर पर केक अब बहुत आम बनते जा रहे हैं। हम पूरे भारत में अपने केक रिटेल आउटलेट के एक स्वस्थ नेटवर्क को बनाने में भी ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारे केक मीठा पसंद करने वालों के लिए न सिर्फ देखने भर में मजेदार है बल्कि इसका स्वाद भी उनका मन मोह लेगा। हमारे अलग-अलग स्वाद के केक जैसे थीम आधारित केक, वैडिंग केक, किड्स केक, बेक्ड चीज केक, कॉन्टीनेंटल चीज केक, मड केक, रेनबो केक, डेर्स्ट कप्स, मिनी केक, टार्टलेट, गेटैक्स, एवरी डे डिलाइट और बहुत से केक स्थानीय खाने की जगहों पर मिलने वाले केक को प्रतियोगिता दे सकते हैं। बाजार को देखते हुए हमने पैन इंडिया के तहत 2019 तक भारत में कुल 5 स्टोर खोलने का लक्ष्य बनाया है।'

FranGlobal के सीईओ वीनस बराक ने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया से आए इस ब्रांड ने चीज केक सेगमेंट में बहुत ही प्रभावी तौर पर प्रदर्शन किया है।भारत में ऑस्ट्रेलिया के ब्रांड्स के बाजार में जगह बनाने और विकास करने की संभावनाएं बहुत अधिक है। ऑस्ट्रेलिया में फूड एंड बेवरेज के प्रतिस्पर्धी माहौल को देखते हुए यहां पर उन्हें स्वीकार किया जा रहा है। चीज केक शॉप जैसे ब्रांड के लिए यह बहुत ही निश्चित हिस्सों  या श्रेणियों में आता है जो फ्रैंचाइज़ी और ग्राहक दोनों के लिए भविष्य अवसर लेकर आता है। एक मास्टर फ्रैंचाइज़ी के दृष्टिकोण से हम भारत के 15-30 शहरों को देख रहे हैं जहां पर हम अपने बहुत से आउटलेट बना सकें और भारतीय ग्राहकों को एक ऐसा प्रोडक्ट दे सकें जो वे पांच सितारा बेकरी या हाई एंड जगहों पर वे इसे प्राप्त कर सकते हैं।'

फ्रैंचाइज़ इंड़िया के चेयरमेन गौरव मार्या ने कहा, 'हम भारत में ऑस्ट्रेलिया के पसंदीदा केक ब्रांड 'द चीज केक शॉप' का स्वागत करते हैं।व्यक्तिगत और कॉर्पोरेट गिफ्ट में अब केवल फूल ही नहीं बल्कि उनके साथ विशेष रूप से बनाए गए केक भी शामिल हो गए हैं। भारतीय फूड एंड बेवरेज इंडस्ट्री बहुत ही ऊर्जावान इंडस्ट्री है जिसने वर्तमान में बहुत ही तेजी से वृद्धि को देखा है। फूड एंड बेवरेज सेक्टर में पिछले कुछ दशकों में गजब का उछाल आया है जिसने फूड और बेवरेज में नई अवधारणाओं और अनोखी सेवाओं को बढ़ावा दिया है। बेकरी उद्योग ने भारत में महिलाओं की उद्यमिता कौशल को धार दी है। द चीज केक शॉप उन सभी उद्यमियों के लिए नए अवसर की लहर लेकर आया है जो बेकरी इंडस्ट्री में अपना भविष्य खोज रहे हैं।'

Subscribe Newsletter
Submit your email address to receive the latest updates on news & host of opportunities
Entrepreneur Magazine

For hassle free instant subscription, just give your number and email id and our customer care agent will get in touch with you

or Click here to Subscribe Online

Newsletter Signup

Share your email address to get latest update from the industry